फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के खाते से उड़ाए 73 हजार रुपये, पुलिस ने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम देवरखाना में रकम निकाल लिए सिलीगुड़ी में
विज्ञापन

बादली। गांव देवरखाना निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 73 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीष निवासी देवरखाना का खाता बादली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते में 73 हजार 173 रुपये थे। कुछ दिन पहले मनीष ने नई गाड़ी निकालवाने के लिए शोरूम में अपने खाते से 70 हजार रुपये का चेक लगा दिया। बुधवार को जब शोरूम की ओर से खाते में पैसे न होने की जानकारी मनीष को दी गई तो उसके होश उड़ गए। मनीष ने बताया कि जब वह बैंक में अपना खाता जांच के लिए पहुंचा तो खाते मेें मात्र 173 रुपये मिले जबकि 73 हजार गायब थे। खाते से 8 फरवरी को तीन बार पैसे निकलवाए गए हैं। पहली बार 20 हजार, दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 33 हजार की राशि निकाली गई है। तीनों बार सिलीगुड़ी शहर की एटीएम मशीन से पैसे निकालवाए गए जबकि एटीएम कार्ड उसके पास रहता है। मनीष का कहना है कि वह दिल्ली के शास्त्री भवन मंत्रालय में कार्यरत है और उसका वेतन भी उसके बैंक खाते ही आता है। मनीष ने बादली पुलिस में शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें