फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के चलते मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से मकान में लगी आग, हजारों का सामान जला
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के धर्मपुरा में शुक्रवार की दोपहर को हुई आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल पर गिर गया। जलते रॉकेट के सामान पर गिरने से यहां पर आग लग गई। आग के चलते इंद्रपाल के मकान में लगी फाइबर सीट, फोल्डिंग पलंग, पंखा व अन्य सामान जल गया। मकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड से भी गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन जिस घर में आग लगी थी वहां तक पहुंचने का रास्ता तंग होने व गलियों में वाहनों के खड़े होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी दिक्कतें हुई। हालांकि फायरमैन के यहां पर पहुंचने से पहले मकान में रहने वाले लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड विभाग से कर्मचारी नवीन अनिल व कुलबीर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। नजफगढ़ रोड के साथ लगती कॉलोनी में रास्ता भी सही से न होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को गाड़ी सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन

तंग गलियों के अंदर नहीं ले जा पाए गाड़ी
फायरमैन कर्मचारी ने बताया कि जिस घर में आग लगी थी वहां गली के अंदर था और वहां तक गाड़ी को ले जा पाना संभव नहीं था। गली काफी तंग थी उसमें भी गली में काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी थीं जिससे जब तक आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे तब तक आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। फायरमैन ने लोगों से अपील की कि अगर गली के अंदर किसी भी जगह आग लगती है तो गली में खड़ी गाड़ियों को तुरंत गली से बाहर ले जाना चाहिए, ताकि फायर कर्मियों को गाड़ी घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें