फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के पैसे मांगने पर युवक ने बस कंडेक्टर को धुना, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट के पैसे मांगने पर बस कंडेक्टर को धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
टिकट को लेकर हुई कहासुनी के चलते युवक ने रोडवेज बस कंडक्टर से मारपीट कर दी। घायल कंडक्टर को दादरी से भिवानी सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन रोडवेज बस कंडक्टर जगत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वे बस को लेकर चरखी दादरी के लिए चले थे। इसी बीच गांव चिडिय़ा के समीप पहुंचने पर टिकट को लेकर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर जगत सिंह ने बताया कि युवक टिकट नहीं ले रहा था। जब उसे टिकट लेने को कहा तो युवक ने टिकट लेने से इंकार कर दिया तथा उससे गाली-गलौच करने लगा। इसी बीच युवक ने उस पर लात घूसों से हमला कर दिया जिससे उसे गहरी चोटें आई। दादरी पहुंचने पर कंडक्टर ने इसकी शिकायत अपने अधिकारियों से की। तत्पश्चात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भिवानी भेज दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें