फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते समय हुई कहासुनी के बाद संदीप को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर शादी समारोह में नीमड़ी निवासी प्रदीप को गोली नाच गाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद मारी गई थी। यह खुलासा अवैध पिस्तौल सहित पकड़े गए आरोपी संदीप उर्फ बंटी ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में किया। आरोपी ने बताया कि वह काहनौर बैंक डकैती में भी सजायाफ्ता है और जमानत पर बाहर आया है। आरोपी संदीप और हरिओम को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि खेड़ी बत्तर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गोली लगने से नीमड़ी निवासी प्रदीप घायल हो गया था। सदर थाना पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर बालंद निवासी युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। शनिवार देर शाम स्पेशल स्टाफ टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर चांगरोड और रावलधी गांव में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास दो-दो अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बालंद निवासी संदीप उर्फ बंटी व हरिओम बताया था। पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल स्टाफ से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप ने बताया कि खेड़ी बत्तर में नाचते समय कहासुनी हो गई थी और इस दौरान गोली चल गई। नरेंद्र कुमार ने बताया कि संदीप ने कुछ समय पहले काहनौर बैंक में डकैती डाली थी और इस मामले में वह सजायाफ्ता है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को पुलिस दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें