सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गत 16 फवरी को महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप ट्रक की टक्कर से घायल हुए भिवानी के कीर्ति नगर निवासी दलीप की रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने बुधवार को मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि गत 16 फरवरी को कीर्ति नगर निवासी दलीप को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। वहां की सुविधा न मिलने से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।