फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को परेशान करता था पंच, महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
महिला थाना पुलिस ने जिले के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा को परेशान करने वाले उसी के गांव निवासी पंच को गिरफ्तार किया है।
महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि शिकायत में 12वीं कक्षा की छात्रा ने बताया था कि गांव का पंच उसके फोन पर गलत संदेश भेजने के अलावा गली से गुजरते समय भी उस पर फब्तियां कसता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पहले उक्त मामले को गांव में पंचायती स्तर पर भी सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी पंच नहीं माना तो मजबूरी वश छात्रा ने अपने परिजनों के थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मामले में डीएसपी हंसराज बिश्नोई के अनुसार आरोपी पंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी भी सूरत में पीड़ित परिवार को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें