फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 ग्राम गांजा रखने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सदर थाना पुलिस ने अलवर के गांव धाटल निवासी एक युवक को 210 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि सदर थाना प्रभारी प्रेम हुड्डा ने दो दिन पहले ही गांव गौरीपुर निवासी प्रदीप उर्फ बल्ला को गांजे के साथ दबोचा था। जिससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अलवर के गांव धाटल निवासी अख्तर खान से गांजा खरीदने की बात कबूली थी। इसी आधार पर प्रेम हुड्डा ने मंगलवार को अलवर के गांव धाटल में दबिश देकर अख्तर खान को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर करीब 210 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें