फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी माजरा में व्यक्ति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। एमपी माजरा निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ भेज दिया। मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया। बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सोमवार की देर रात मृतक के भाई द्वारा सूचना मिली की उसके भाई मनोज ने फांसी का फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन में कानूनी कार्रवाई के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत मनोज (38) पिछले कई वर्षों से निजी वाहनों पर चालक के तौर काम करता था। सोमवार को वह अकेला ही अपने घर आया और उसने किन्हीं कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मनोज के भाई की सूचना पर पुलिस मामले में आवश्यक छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मनोज के फांसी लगाने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें