फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ईंट मारकर छत से कूदा, लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को ईंट मारकर छत से कूदा, जख्मी
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने घर में घुसकर ईंट से वार कर एक युवक को जख्मी कर दिया। हमला करके छत से भागा आरोपी छत से कूदा तो जख्मी हो गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, अशोका कॉलोनी का निवासी सतीश कुमार शुक्रवार की रात को कॉलोनी में ही स्थित अपने बड़े भाई मनोज के मकान में सो रहा था। इसी रात करीब 2 बजे उक्त कॉलोनी का निवासी एक युवक छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गया। कदमों की आहट सुनकर सतीश की आंख खुल गई और फिर इनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने सतीश पर ईंट से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। सतीश ने पकडने की कोशिश की तो वह युवक छत से कूद गया। छत से कूदने से उसके पांव में चोट आई और लोगों ने उसे काबू कर लिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सूरज के तौर पर हुई है। सतीश का आरोप है कि दो दिन पहले सूरज का उससे झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उसने हमला किया और धमकी दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने सतीश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सतीश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें