संदिग्ध हालत में जहर के सेवन से मौत
चरखी दादरी।
गांव महराणा में व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सुंदर ने बताया कि गांव महराणा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ खा लिया परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया लेकिन रास्ते व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। शव को दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।