ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
चरखी दादरी। गांव पातुवास के समीप वीरवार शाम रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
गांव पातुवास निवासी रामनिवास अपने घर से घूमने का नाम लेकर निकला था। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तो ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले आई जहां परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाया।