हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर में दादरी तोए गांव की एक महिला की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना सदर झज्जर में दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना सदर के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि गांव दादरी तोए महिला की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात उप निरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वांछित आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जनक उर्फ फौजी निवासी गांव दादरी तोए जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या करके उसके शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर ड्रेन नंबर 8 में डाल दिया था। पकड़े गए आरोपी जनक उर्फ फौजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।