फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर क्रशर मुंशी से लूटी 72

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। कार सवार तीन नकाबपोश युवकों ने शुक्रवार सुबह एक क्रशर मुंशी से गन प्वाइंट पर साढ़े 72 हजार की नकदी लूट ली। लुटेरों ने मुंशी से मारपीट भी की। उसके शोर मचाने पर क्रशरों से जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान एक आरोपी की पिस्तौल भी वहीं गिर गई। क्रशर मुंशी ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के राजगढ़ तहसील के गांव ढाणी बड़ी निवासी निहाल सिंह ने बताया कि वह पिचौपा कलां में राकेश मलिक स्टोन क्रशर पर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह क्रशर जोन में बने ऑफिस में बैठा हुआ था। निकाल सिंह ने बताया कि काउंटर के अंदर 72890 रुपये की नकदी भी रखी थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवक वहां पहुंचे और आते ही उस पर पिस्तौल तान दी। निहाल सिंह ने बताया कि उक्त नकाबपोश युवकों में से एक थैला लिए था। उक्त युवकों ने सिर पर पिस्तौल की बट मारकर उसे घायल कर दिया और उससे नकदी की मांगने लगे। जब उसने मना किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लुटेरों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और और काउंटर में रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका शोर सुनकर पड़ोस में मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लुटेरों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया और इसी दौरान एक आरोपी का पिस्तौल वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़ी सेंट्रो कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद निहाल सिंह ने मामले की सूचना क्रशर मालिक और बाढड़ा पुलिस थाने में दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निहाल सिंह ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। इस पर कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने जांची फुटेज
लूट की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस भी क्रशर जोन पहुंची। वहीं, लुटेरों की करतूत ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। क्रशर मुंशी ने पुलिस को यह फुटेज भी दिखाई। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में निहाल सिंह ने हमें शिकायत सौंपी है और इस पर कार्रवाई कर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी ले लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामअवतार, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें