फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए एक युवक से सेल्फी लेते समय चली गोली, युवक के पैर में जा लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर के मौसेरे भाई की शादी में बिना लाइसेंसी दोनाली से चली गोली, युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां। गैंगस्टर एवं हत्या के आरोपी के मौसेरे भाई की शादी में एक डोगा (दोनाली बंदूक) से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। गोली सेल्फी लेते समय चली। यह गोली सेल्फी लेने वाले शख्स के साथ मौजूद घिकाड़ा निवासी एक युवक के पैर में जा लगी। घटना 11 दिसंबर की है लेकिन घायल या किसी अन्य ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। मामले की जानकारी मिलने पर सीआईए टीम ने बौंदकलां थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस गोली चलाने वाले और घायल के नाम का पता लगा चुकी है। जानकारी के अनुसार गोली अवैध हथियार से चलाई गई थी। हालांकि अभी पुलिस घायल से बातचीत करने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस टीम गांव में गई थी लेकिन घायल नहीं मिल पाया।
पुलिस के अनुसार साहूवास निवासी काला और ढाणी फौगाट निवासी खिलावनचंद की हत्या का प्रदीप कासनी प्रमुख आरोपी है। उसे पुलिस ने राजस्थान से साथियों सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रदीप कासनी के मौसरे भाई की शादी 11 दिसंबर को थी। शादी में प्रदीप और हत्या के आरोपी उसके मौसेरे भाई मांडू के दोस्त आए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उनमें से एक ने मोबाइल से सेल्फी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान डोगा लिए एक युवक से गोली चल गई जोकि घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली के पैर में जा लगी। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी। घायल का प्राइवेट तौर पर उपचार कराया गया। इस मामले की भनक वीरवार को सीआईए टीम को लग गई। पुलिस ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की तो सूचना सही मिली। पुलिस ने जब मामले की तह तक जाने का प्रयास किया तो सामने आया कि डोगा दुधवा निवासी सत्यमित्र की थी।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी एसआई कर्मवीर ने बौंदकलां पुलिस थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवा दिया। सूत्रों की मानें तो गोली लगने से घायल जोगेंद्र उर्फ भोली से पूछताछ करने के लिए वीरवार को सीआईए टीम गांव घिकाड़ा भी गई थी लेकिन वह पुलिस को गांव में नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक टीम दुधवा निवासी सत्यमित्र की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन शुक्रवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

सत्यमित्र के पास डोगा का नहीं है लाइसेंस
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस डोगा से गोली चली है उसका सत्यमित्र के पास लाइसेंस तक नहीं है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सत्यमित्र डोगा अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि वह यह हथियार कहां से लाया था। सीआईए प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना प्रदीप के घर की छत पर हुई। उन्होंने कहा कि उक्त सभी युवक छत पर बैठे थे और इसी दौरान दोनाली बंदूक से गोली चल गई और घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गया। बता दें कि प्रदीप कासनी ने अपने भाई संदीप की हत्या का बदला लेन के लिए अलग से गैंग तैयार किया था। गैंगवार में ही साहुवास निवासी काला व ढाणी फोगाट निवासी खिलावन चंद की हत्या हुई।
विज्ञापन


कोट
खुफिया सूचना के आधार पर हमने अपने स्तर पर जांच की तो गोलीकांड सही पाया गया। घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र से पूछताछ के लिए पुलिस गई थी लेकिन वह नहीं मिला। उससे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसने उपचार कहां कराया। आरोपी सत्यमित्र की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है। - कर्मवीर सिंह, सीआईए प्रभारी

फोटो 10
बौंदकलां पुलिस थाना जहां कासनी में चली गोली के संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें