फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : केएमपी पर कैंटर से टकराया टैंपो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह कोहरे के चलते गांव नीलोठी के नजदीक केएमपी पर एक कैंटर से टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक की पहचान उमेश (30) निवासी मुज्जफरनगर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। उमेेश शुक्रवार की सुबह गुरुग्राम में माल उतारकर वापस कुंडली लौट रहा था। सुबह धुंध भी छाई हुई थी। करीब साढ़े 8 बजे जब वह गांव नीलोठी व जसोरखेड़ी के बीच केएमपी पर पहुंचा था अचानक उसके सामने एक कैंटर आ गया। जब तक उमेश संभलता देर हो चुकी थी, उसका टेंपो कैंटर से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही केएमपी की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। टेंपों की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण एंबुलेंस कर्मी उमेश को नहीं निकाल पा रहे थे। बाद में पुलिस ने क्रेन के जरिये भीतर फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक की हालत बेहद गंभीर थी। उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक की जेब से एक आधार कार्ड पाया गया, जिसमें उमेश निवासी सोहंजी जाटान (मुज्जफरनगर यूपी) लिखा था। लेकिन चेहरा खराब हो जाने के कारण आधार कार्ड से पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। फिर पुलिस ने उक्त पते पर संपर्क किया और परिजनों को अवगत कराया। मृतक के एक परिचित ने अस्पताल में आकर शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

नंबर प्लेट से पकड़ा जाएगा आरोपी चालक
हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार तो हो गया लेकिन उसके कैंटर की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गई। नंबर प्लेट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्लेट पर यूपी का नंबर है। इसके जरिये ही पुलिस अब आरोपी कैंटर चालक तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों के बयान पर एक कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
-सूरजभान एसएचओ आसोदा थाना, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें