घर के बाहर से गाड़ी चोरी
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित छोटूराम पार्क कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने के स दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में छोटूराम पार्क निवासी आजाद सिंह ने कहा है कि गत 6 नवंबर को उसने अपनी क्रूजर गाड़ी घर के बाहर गली में खड़ी की थी। इसके बाद स्कूटी लेकर गांव आसन चला गया। जब सात नवंबर की शाम को वापस आया तो गाड़ी नहीं थी। उसने आसपास पूछताछ की। अपने स्तर पर दो दिन तक गाड़ी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात शख्स उसकी गाड़ी चुरा ले गया है। पुलिस गाड़ी तलाशने में मदद करे। उधर, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।