फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर ठेके बाहर भिड़े दो अधेड़, पुलिस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास खुर्द स्थित शराब ठेके के बाहर दो अधेड़ आपस में लड़ पड़े। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू कर लिया। इनके खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बरताया कि वीरवार रात करीब एक बजे उसे सूचना मिली कि पैंतावास खुर्द शराब ठेके के बाहर कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो अधेड़ आपस में लड़ाई-झगड़ा करते मिले। उन दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हरिकिशन और प्रदीप बताया। कुलदीप ने बताया कि उनके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी और पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें