फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पेट मे घोंपा सुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के पेट में घोंपा सुआ
विज्ञापन

बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
गांव खरहर में सोमवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक के पेट में सुआ घोंप दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। घायल युवक ने गांव के ही उक्त युवकों के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भापड़ोदा के निवासी अभिषेक ने कहा कि उसके भाई अमित की गांव के बस अड्डे के पास ए.सी रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार की शाम को वह अपने भाई के साथ दुकान पर बैठा था। तभी गांव का एक युवक वहां आ गया। बेवजह उक्त युवक ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह युवक फिर से अपने दो साथियों के साथ वहां आया। आते ही उन्होंने गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके पेट में सुआ घोंप दिया और फिर अन्य दोनों युवकों ने डंडों से पिटाई शुरू कर दी। भाई अमित व आसपास के दुकानदारों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद तीनों युवक फरार हो गए। गांव के निवासी मोहित व उसके मित्र नवीन और दीपक पर मारपीट का आरोप हैं। बताते हैं कि इनके बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

घायल की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
राजेश कुमार, मांडोठी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें