बादली। बादली के चौधराण पाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से शनिवार देर रात चोरों ने गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। आंगनबाड़ी वर्कर सावित्री के अनुुसार जब वह सुबह आई तो ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने ग्राम पंचायत और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सरपंच व पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान सिलिंडर व कुछ अन्य जरूरी सामान चोरी मिला। बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।