फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के खाते से हैकर्स ने निकाले 1.17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। बौंदकलां निवासी एक फौजी के खाते से हैकर्स ने 1.17 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बैंक प्रबंधन ने छह ट्रांजेक्शन के जरिए नकदी निकलने की पुष्टि की है। इसकी शिकायत उसने बौंदकलां थाने में सौंपी थी। इसमें आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंदकलां निवासी सेना के जवान नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की बौंद शाखा में अकाउंट है। 12 और 13 मार्च को उसके खाते से छह बार ट्रांजेक्शन करके 1.17 लाखा रुपये निकाल लिए गए। सैनिक ने बताया कि उसका 12 मार्च को फोन बंद रहा था। उसने 13 मार्च को फोन ऑन किया तो बैंक से पैसे निकालने के मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला था। नीरज ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास ही था। उसने इसे यूज के लिए भी कभी किसी को नहीं दिया था। वहीं, नीरज ने बताया कि उसने नेट बैंकिंग की सुविधा भी नहीं ले रखी है। ऐसे में शातिरों ने पैसे दूसरे खाते में किस प्रकार से ट्रांसफर कर दिए पुलिस ने इस मामले में सैनिक नीरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें