फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव अटेला स्कूल के पास मैक्स गाड़ी और बाइक की भिड़ंत होने से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर मैक्स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव रामपुरा निवासी अनूप ने बताया कि वह दादरी शहर में पेट्रोल पंप पर काम करता है। 28 जनवरी शाम वह अपने चाचा के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर गांव रामपुरा जा रहा था। जब अटेला स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही मैक्स गाड़ी और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक सवार अनूप और प्रवीन दोनों सड़क पर जा गिरे प्रवीन को ज्यादा चोटें होने के कारण परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए। पुलिस ने घायल के बयान पर मैक्स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें