फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में शनिवार को हुए सड़क हादसे के मामले में सदर थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दुल्हेड़ा स्थित एक कॉलेज की छात्राएं शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान यहां से गुजरी एक रोडवेज बस की चपेट में वे दोनों आ गईं। घायलों की पहचान मुंडेला निवासी मंजू और मातन निवासी मीनू के तौर पर हुई। हादसे के बाद बस चालक तो मौके से चला गया था। लोगों ने दोनों को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस बयान लेने पहुंची तो दोनों घायलों ने रोडवेज बस चालक को हादसे का दोषी ठहराया। उधर, सदर पुलिस की माने तो फिलहाल घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। बस नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें