फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा करके भाग रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। शहर के लाइनपार क्षेत्र में बीती शाम एक युवक ने ई-रिक्शा चोरी करने का प्रयास किया। ई-रिक्शा लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलत: बिहार का निवासी मनोज कुमार लाइनपार स्थित बिहारी कॉलोनी में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को वह मार्केट में खरीदारी के लिए चला गया। उसकी रिक्शा घर पर ही थी। जब वह वापस आ रहा था तो उसको एक युवक दिखाई पड़ा। उक्त युवक को अपनी रिक्शा चलाते देख मनोज हैरान हो गया और वह उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। उसने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे परिचित प्रवीण व मुकेश ने ई-रिक्शा लेकर भाग रहे युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उक्त युवक ने अपना नाम विक्की बताया। इसके बाद इन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को काबू कर लिया। उधर, लाइनपार थाना पुलिस प्रभारी एसआई कुलबीर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें