अस्पताल के बाहर से चुराई कार
चरखी दादरी।
सिविल अस्पताल के बैक साइड एक व्यक्ति की किसी व्यक्ति ने कार चोरी कर ली। कार मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी गत 18 जुलाई को मकान के बाहर खड़ी की थी। 19 जुलाई की सुबह जब वह घर से निकला तो कार वहां नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि उसने पड़ोस के लोगों से पूछताछ के बाद अपने स्तर पर भी कार का भेद लगाने का प्रयास किया।