फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के साथ सटे नजफगढ़ में भी 2 दिन में तीन छीना झपटी की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बहादुरगढ़ इलाके में ही नहीं बल्कि यहां से सटे दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में भी छीना झपटी की वारदात हो रही हैं। बीते दो दिनों में वहां भी अलग-अलग स्थानों पर तीन वारदात हुई हैं। जिन्हें सुलझाने में पुलिस लगी हुई है।
वारदात नंबर : 1
नजफगढ़ के प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाली रीना सोमवार को सोम बाजार में गई थी। सामान खरीदने के बाद वापसी पर जब वह ई-ब्लॉक की गली नंबर-4 के पास पहुंची तो इसी बीच बाइक सवार तीन युवक रीना के पास आए, जिनमें से एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक रीना कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार युवक फरार हो चुके थे। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवारों को ढूंढने के प्रयास शुरू किए, मगर नकाबपोश युवकों का कुछ पता नहीं चला। महिला ने छावला थाने में शिकायत दे दी है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात नंबर : 2
नजफगढ़ के उग्रसेन पार्क के नजदीक रहने वाला अमित भी छीना झपटी का शिकार हो गया। मूलत: बिहार का निवासी अमित पिछले तीन साल से नजफगढ़ में अलमारी रिपेयरिंग का काम करता है। 9 जुलाई की देर शाम को भी वह इसी काम के सिलसिले में अग्रवाल कालोनी जा रहा था। तभी उसके पास बाइक सवार तीन युवक आए। जिनमें से एक ने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में उसके 4200 रुपये और एक मोबाइल समेत कई जरूरी दस्तावेज थे। उसने नजफगढ़ थाने में शिकायत दे दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात नंबर : 3
नजफगढ़ निवासी राजेंद्र से भी मारपीट कर कार छीन ली गई है। मूलत: बिहार का निवासी राजेंद्र पिछले कुछ समय से नजफगढ़ में रह रहा है। वह यहां ओला कैब चलाता है। गत 9 जुलाई की रात साढ़े 12 बजे वह आनंद विहार स्टैंड पर था। तब उसके पास दो युवक आए। उन्होंने द्वारका मोड़ जाने के लिए गाड़ी हायर की। जब द्वारका मोड़ आया तो राजेंद्र ने गाड़ी रोकनी चाही, मगर दोनों ने कुछ और आगे तक छोड़ने की बात कही। आगे चलकर उक्त युवकों ने तेजधार हथियार उस पर अड़ा दिया और उसे जबरन गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा दिया। वे गाड़ी को ककरोला मार्ग की ओर ले गए। एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोकी और जीपीएस सिस्टम तोड़कर फेंक दिया। बदमाश युवक राजेंद्र को वहीं पर छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। राजेंद्र ने छावला थाने में चोरी की शिकायत दे दी है। थाना प्रभारी एसआई विष्णु प्रसाद ने कहा कि चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें