फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को साथ न भेजने पर व्यक्ति ने ससुराल में निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को साथ न भेजने पर निगला जहर, मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पत्नी को साथ न भेजने से खफा होकर एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल रोहतक के गांव मौड़ी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर के प्रभाव से कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि रोहतक जिले के गांव बसाना निवासी सुंदर की शादी दादरी जिले के गांव मौड़ी में हुई थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुंदर अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गांव मौड़ी आया था। जब उसने ससुराल पक्ष के लोगों से अपनी पत्नी को ले जाने की बात कही तो उन्होंने अज्ञात कारणों से मना कर दिया। काफी देर बहस के बाद भी जब ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को साथ भेजने के लिए तैयार नहीं हुए तो उसने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेव कर लिया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि मामले की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद बुधवार को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन जो भी बयान देंगे उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें