फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई हत्यारों को पकडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। 24 फरवरी को खेड़ी जट्ट में युवक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने एसएसपी और बादली के डीएसपी से कार्रवाई की मांग की है। रिवाड़ी के पैंतावास गांव के ग्रामीणों ने एसएसपी अशोक कुमार को बताया कि सोनू का शव खेड़ी जट्ट गांव के खेतों में मिला था। लहूलुहाल हाल में मिले सोनू के शव पर गहरे निशान भी मिले थे मगर अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू 24 फरवरी की रात अपनी बहन के घर बादली में आया था। रात के समय जब वह जहांगीरपुर गांव में शादी समारोह से वापिस बादली लौट रहा था तो उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खेतों में सोनू का शव मिला था। 23 दिन बाद भी आरोपियों की पहचान न होने पर पैंतावास के ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें