फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बास निवासी भूमिहीन किसान आत्महत्या मामले में किसान के परिजन को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग के लिए गांव बास में धरना दिया गया। इस दौरान सरकार का राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। धरनास्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान सहित अन्य किसान नेताओं ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप धनखड़ ने बताया कि गांव बास निवासी किसान धनपत आत्महत्या प्रकरण में सरकार व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि किसान धनपत की आत्महत्या पर परिवार को 20 लाख आर्थिक मदद और आश्रित पुत्र को स्थायी नौकरी देनी चाहिए। इस मांग के लिए वे 10 दिन पहले उपायुक्त दादरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं। प्रदीप धनखड़ ने बताया कि आत्महत्या की न्यायिक जांच के लिए किसान नेताओं ने उपायुक्त को शिकायत भी दर्ज करवाई थी जिस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदीप धनखड़ ने कहा कि अब सरकार से विश्वास उठने पर किसानों ने वीरवार को गांव में धरना दिया इसका नेतृत्व मनीराम ने किया। प्रदीप धनखड़ ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से किसान विरोधी सरकार का 2019 में राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में भाजपा प्रवेश निषेध के साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान राजवीर, मनीराम, जयवीर, ईश्वर, ओमपाल, राजवीर, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें