झज्जर। शुक्रवार दोपहर के समय भूकंप के हल्के झटके आए। लेकिन तीव्रता कम होने के कारण जिले में कहीं भी नुकसान का समाचार नहीं है। भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़ रहा और गहराई जमीन के अंदर दस किलोमीटर रही। जबकि रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही और 1:53 बजे पर भूकंप के झटके आए। लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो घरों से बाहर निकल आए।