फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भापड़ोदा में छह युवकों ने लाठी-डंडों से एक युवक को पीटा, जाते वक्त किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
भापड़ोदा में छह युवकों ने लाठी-डंडों से एक युवक को पीटा
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में छह युवकों ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के बाद जाते-जाते युवकों ने हवाई फायर भी किए। जख्मी युवक को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भापड़ोदा के निवासी अतुल ने कहा है कि 10 दिसंबर को गांव के परिवार के यहां शादी समारोह था। समारोह के दौरान किसी बात पर उसका गांव के कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी, लोगों ने बीच बचाव कराया तो मामला शांत हो गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब वह गांव में अपने भाई अमित (ताऊ के लड़के) की खाद-बीज की दुकान में बैठा था तो छह युवक वहां आए। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। आते ही उन्होंने हमला बोल दिया और सिर, पांव कमर, हाथ व शरीर के अन्य अंगों पर चोट पहुंचाई। युवकों ने उसको जान से मारने की धमकी दी और दो हवाई फायर किए। उनके जाने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अतुल ने गांव के निवासी आशु, राहुल, विजय, वीरभान, जितेंद्र व तलाव निवासी आकाश पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। घायल के बयान लिए और मौके पर जाकर आसपास लोगों से पूछताछ की। अतुल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, आसौदा थाना प्रभारी सूरजभान ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें