फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला करने के आरोप में 9 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत सौंपी है। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं सहित नौ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रानीला निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 6 नवंबर की रात उसका पुत्र सुमित और सत्यवान बैठे थे। तभी दो महिलाएं वहां आईं और गाली-गलौच करने लगीं। वहां मौजूद सत्यवान ने बीच-बचाव करवाकर मामला शांत कराया। थोड़ी ही देर बाद कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी बेटी पूजा व पत्नी महेंद्री को भी चोटें मारी। मारपीट के बाद सभी को उपचार के लिए सीएचसी बौंदकलां लेकर पहुंचे। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें