फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छात्रा के अपहरण की सूचना पर घंटों दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल से छात्रा के अपहरण की सूचना पर बहादुरगढ़ पुलिस घंटों तक दौड़ती रही। छात्रा को ले जाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसी का पिता निकला। बहादुरगढ़ और रोहतक पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाकर छात्रा को रोहतक से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात इस संबंध कोई केस दर्ज नहीं हो पाया था। मामला जमीनी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मूलत: गांव भापड़ोदा निवासी संजीत बहादुरगढ़ की एक कॉलोनी में रहता है। वह क्षेत्र के एक कॉलेज में जिम्मेदार पद पर कार्यरत है। करीब 12 वर्ष पहले संजीत की पत्नी की मौत हो गई थी। अभी कुछ वर्ष पहले उसने दूसरा विवाह कर लिया। संजीत की पहली पत्नी से एक बेटी है, जोकि फिलहाल दादा-दादी के पास रहती है। परिजनों से विवाद होने की वजह से संजीत परिवार से अलग उसी कॉलोनी में दूसरे मकान में रहता है। उसकी बेटी रोहतक-दिल्ली रोड पर श्यामजी कांप्लेक्स के नजदीक एक नामी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। उसे दादा और चाचा ही स्कूल छोड़ने-लेने आते हैं। वीरवार को भी परिजन उसे स्कूल छोड़कर आए। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे संजीत उसके स्कूल में पहुंचा। वहां एप्लीकेशन देकर उसने अपनी बेटी की छुट्टी करा दी और गाड़ी में बैठाकर उसे रोहतक की तरफ ले गया।
विज्ञापन

जब परिजन दोपहर को उसे लेने स्कूल पहुंचे तो उन्हें मामले का पता चला। इसके बाद पुलिस को अपहरण किए जाने की शिकायत दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि छात्रा को ले जाने वाला संजीत है। बताते हैं कि परिजनों ने उससे फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह बेटी को हरिद्वार लेकर जा रहा है।
उधर, पुलिस ने संजीत के नंबर पर फोन करने का प्रयास किया और रोहतक पुलिस से संपर्क साधा। दोनों जिलों की टीमों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर छात्रा को रोहतक के गांव खरावड़ से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस छात्रा और उसके पिता को बहादुरगढ़ थाने ले आई। थाने में देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बात चलती रही। व्यक्ति किन कारणों से अपनी बेटी को स्कूल से लेकर गया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले को जमीनी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। देर रात तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
सिटी एसएचओ ललित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई थी। बहादुरगढ़ और रोहतक पुलिस ने मिलकर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। परिजनों ने संजीत के खिलाफ अभी शिकायत नहीं दी है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें