देवरानी, जेठानी व बच्ची संदिग्ध हालातों में लापता
चरखी दादरी। नीमली गांव से संदिग्ध हालातों में एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची व जेठानी सहित संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। सदर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम तीनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति राजेश ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस को दी शिकायत में नीमली निवासी राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी ममता (25), डेढ़ वर्षीय बच्ची पीयू व उसके बड़े भाई की पत्नी प्रियंका गत 16 फरवरी से घर से गायब हैं। राजेश ने बताया कि वो तीनों सुबह दस बजे अचानक घर से चले गई और इसके बाद वापिस नहीं लौटी। उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों में भी उन्हें तलाश कर लिया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दादरी सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता सुुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।