फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा टीम ने मारा छापा, चाईनीज मांझा किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से चाईनीज मांझे को बैन किए जाने के बावजूद शहर में चाईनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। जिस पर नपा टीम ने वीरवार देर शाम छापेमारी कर चाईनीज मांझा बड़ी संख्या में दुकानों से जब्त किया गया। जब्त किए गए मांझे को नपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह नष्ट किया गया। छापेमारी करने गई टीम का नेतृत्व बीआई संदीप ने किया और टीम में नपा कर्मी दीपक व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहे।
नपा सचिव के अनुसार चाईनीज मांझे को लेकर डीसी के द्वारा कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए थे। इस पर वीरवार देर शाम को टीम ने बाजार में अभियान चलाया गया। टीम ने शहर के मुख्य बाजार स्थित तीन दुकानों से तीन कट्टे चाईनीज मांझे के बंडल बरामद किए हैं। टीम द्वारा यह पूरा माल जब्त करते हुए नपा कार्यालय में लाया गया जहां पर शुक्रवार की सुबह इसे नष्ट कर दिया गया। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में चाईनीज मांझा बेचते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विंडो पर आई थी शिकायत
पुराना बस स्टैंड निवासी नीरज सैनी ने सीएम विंडो पर शिकायत देते हुए कहा था कि शहर में चाईनीज मांझा खुले आम बिक रहा है जोकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। चाईनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि मकर संक्रांति पर चाईनीज मांझे का खूब कारोबार होता है।
-----------
नपा टीम ने छापे में तीन दुकानों से जब्त किया चाईनीज मांझा
दुकानदारों को भविष्य में केस दर्ज करने की चेतावनी देकर छोड़ा
सुप्रीम कोर्ट की ओ से बैन करने के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा चाईनीज मंाझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें