अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने गांव कलियाणा निवासी एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित दबोचा है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कलियाणा निवासी रोहित अपने पास अवैध हथियार रखता है। सूचना के आधार पर सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने संभावित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम की नजर संदिग्ध हालातों में खड़े एक युवक पर पड़ी। जब पुलिस कर्मचारियों ने उसे पास बुलाया तो उक्त युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने पिस्तौल मिलते ही युवक रोहित को काबू कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
फोटो 28 पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी रोहित।