फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में चार मकानों में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात में चार मकानों में लगाई सेंध, नहीं कर पाए चोरी
विज्ञापन

बादली। गांव लगरपुर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने यहां चार मकानों में सेंध लगा दी, लेकिन किसी भी मकान में वे चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। चोरी के प्रयास की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, रात के समय चारों युवक सबसे पहले राजसिंह के मकान में घुसे थे। चोरों ने दरवाजा तोड़कर एक छोटा सूटकेस चोरी कर लिया। चोरों ने मकान के कुछ कमरों को बाहर से बंद कर दिया जबकि बरामदे के दरवाजे को बंद कर बाहर से कपड़े से बांध दिया। इस दौरान चोरों ने कमरे के अंदर जाने के लिए खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर राजसिंह का परिवार जाग गया। परिवार के सदस्यों में हलचल होते ही चोर भाग गए। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया मगर सभी चोर भागने में कामयाब हो गए। हालांकि सूटकेश में कीमती सामान नहीं बताया गया है। पहली घटना दो बजकर 25 मिनट पर हुई। बाद में चोर करीब 3 बजे कर्ण के मकान में घुसे मगर परिवार के जागने पर भाग गए। दो बार नाकाम होने के बावजूद चोरों ने तीसरी बार धर्मेंद्र के मकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। यहां भी चोर दीवार कूदकर मकान में घुस गए मगर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। 3 बजकर 25 मिनट पर चोरों ने भरत सिंह के मकान में इंट्री की। कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों को भी कमरे के बाहर ताला लगाकर कैद कर दिया। बाद में चोरों की ओर से कुछ आवाजे सुनकर परिवार के सदस्यों की आंखें खुल गई और चोर भाग गए। वहीं पुलिस को भी चोरी की असफल वारदातों की जानकारी दी गई। गांव में रात के समय चोरों के घुसने जानकारी गांव में सुबह आग की तरह से फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद
गांव में चौथी जगह पर चोरी करने के प्रयास का वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। सुबह परिवार के सदस्यों ने कैमरों की जांच की तो चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे। चोरों की संख्या 4 थी
नहीं मिलते चोर
क्षेत्र में चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। एक ही रात में चार मकानों में सेंध लगाने से साबित होता है कि चोरों में किसी प्रकार का भय नहीं है। पिछले दिनों बादली में बैंकों के बाहर से बैटरी चोर भी सीसीटीवी में कैद हुए थे। भैंस चोर भी सीसीटीवी में कैद हैं। अब लगरपुर गांव में चोर सीसीटीवी में कैद हुए है। अभी तक हुई किसी भी वारदात के आरोपी पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

पुलिस बोली
गांव में पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी भी परिवार की ओर से लिखित में चोरी की शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें