फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवकों ने महिला से छीना पर्स-मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से पर्स छीना
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जटवाड़े मोहल्ले के नजदीक एक स्कूटी पर सवार दो युवकों ने एक महिला से बुधवार देर शाम पर्स और मोबाइल छीन लिया। महिला ने झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला शादी समारोह में शिरकत करने के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सैनीपुरा निवासी बीरो बहन के साथ बुधवार को किला मोहल्ला स्थित करोड़ भवन में हुए एक विवाह समारोह में गई थी। शाम को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटते समय जटवाड़े मोहल्ले के नजदीक स्कूटी सवार दो युवक उसके हाथ से पर्स छीन का फरार हो गए। महिला के मुताबिक पर्स में मोबाइल और 1500 रुपये थे। दोनों महिलाओं ने शोर मचाया व झपटमारों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें