फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो को टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भांडवा के समीप दो दिन पहले ऑटो को टक्कर मारने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केसदर्ज कर लिया है। घटना में ऑटो सवार चार लोग चोटिल हुए थें जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घायलों के बयान पर ही आरोपी चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भांडवा निवासी जयवीर ने बताया वह गांव निवासी नरेश, नरेंद्र और दिलबाग के साथ ऑटो में सवार होकर गत 24 सितंबर को जा रहा था। जब वो गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक बोलेरो चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। घटना में उन चारों को चोटें आई थीं और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को दिए बयान में घायलों ने आरोप लगाया कि बोलेरो काफी तेज स्पीड में थी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें