शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से सामान जला
झज्जर।
सिलानी गांव में शुक्रवार रात को आग लगने से एक मकान में रखा काफी सामान जल गया। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है। पीड़ित सचिन ने बताया कि शुक्रवार रात को वह 9 बजे अपने ताऊ के घर गए हुए थे। जब पड़ोसियों ने उन्हें सूचित किया कि घर में आग लगी हुई है। इस पर उन्होंने सबसे पहले घर की बिजली सप्लाई का कनेक्शन काटा। उन्होंने पाया कि बिजली मीटर में आग लगी हुई थी। जिसकी वजह से घर मेें आग पहुंची है। उन्होंने परिवार के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, पंखा, संदूक, फोन, बर्तन व काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया।