अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
पति-पत्नी के बीच आपस में हुई कहासुनी मातम में तब्दील हो गई। कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव माजरी में नरेंद्र ने अपनी पत्नी के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसएसपी लोकेंद्र सिंह, सदर एसएचओ जसबीर सिंह के अलावा फारेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य मौके से जुटाए। बताया गया है कि नरेंद्र नशे का आदी है। उसकी शादी गांव चांदपुर निवासी ज्योति के साथ हुई थी। नरेंद्र और ज्योति का एक लड़का भी है। नशे की लत के चलते ही किसी बात को लेकर ज्योति और उसके पति नरेंद्र में अनबन हो गई। नरेंद्र हत्याकांड की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सोमवार देर शाम को मौके पर एएसपी लोकेंद्र बहादुरगढ़, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह मामले की जांच में जुट गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है हत्याकांड के मामले में घटनास्थल का दौरा किया गया था। पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।
कहासुनी के बाद फंदा डालकर कर दी पत्नी की हत्या
गांव माजरी की घटना, नशे का आदी है आरोपी पति, मौके से फरार