फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड से स्कूल प्राचार्य पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे की रॉड से स्कूल प्राचार्य पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव चिड़िया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में प्राचार्य की गाड़ी के शीशे टूट गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को प्राचार्य सतीश डाला स्कूल से छुट्टी करके कार में सवार होकर जा रहा था। इसी बीच बाइक और कार में सवार सात-आठ युवकों ने प्राचार्य की कार को जबरन रूकवा लिया तथा हमला कर दिया। लोहे की रॉड से कार के सीसे तोड़ दिए। घटना में प्राचार्य को कोई चोट नहीं आई हैं। प्राचार्य ने इसकी शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जोगेंद्र ने बताया कि हमलावर 24 जुलाई को भी चिड़िया स्कूल में गए थे। प्राचार्य ने उन्हें स्कूल में बिना किसी कारण के आने से मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते युवकों ने लोहे की रॉड से प्राचार्य पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें