फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहर, बेटी की शिकायत पर 3 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक निवासी एक महिला ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी बेटी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्म हत्या के लियर मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लाधान पाना निवासी एक 45 वर्षीय महिला ने शनिवार रात घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर गए जहां दादरी से उसे भिवानी रेफर किया गया लेकिन उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतका की बेटी के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें