फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर बोला हमला
विज्ञापन

- गांव सांगा में टीम को गांव से लौटना पड़ा बैरंग, बौंदकलां पुलिस थाने में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। गांव सांगा में डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। निगम की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। निगम की टीम ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस भिवानी में दर्ज करवाई है। शुक्रवार सुबह जेई के नेतृत्व में बिजली निगम सांजरवास की टीम गांव सांगा पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर बिजली मीटर उखाड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच नोकझोंक बढ़ गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसी बीच टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जेई व टीम के सदस्यों ने मामले की सूचना बिजली निगम के एसडीओ को दी। इसके बाद बिजली निगम ने मामले की शिकायत सदर थाना भिवानी में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें