फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्यामजी कांप्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक शातिर ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परनाला निवासी भारत ने कहा है कि गत 19 जुलाई को वह अपने श्यामजी कांप्लेक्स स्थित एचडीएफसी के एटीएम में रुपये निकलवाले के लिए गया था। उस दौरान बूथ में एक युवक भी मौजूद था। रुपये निकालने के बाद जब वह जाने लगा तो उक्त युवक ने उसे रोक लिया और बातों में उलझा लिया। उसने कहा कि आपने ठीक से बंद नहीं किया है दोबारा कार्ड डालकर एग्जिट करो। इसी दौरान बातों ही बातों में उसने कार्ड बदल लिया, तब तो उसे कुछ पता नहीं लगा मगर अब दो दिन पहले उसके पिता रुपये निकलवाने गए तो रुपये नहीं निकले। बैंक में अधिकारियों से बात की तो पता चला कि 19 जुलाई को ही खाते से 24 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उधर, सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें