फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन के तहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन क्लीन के तहत 8 आरोपी गिरफ्तार, 312 वाहनों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 8 आरोपियों को काबू किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 312 वाहनों के चालान भी किए गए।
थाना झज्जर की एक टीम ने आरोपी मोनू निवासी गांव उखलचना कोट को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में काबू किया। पुलिस चौकी डीघल की एक टीम द्वारा गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों संजयराजनगर जींद तथा राजेश निवासी शाम कॉलोनी जींद को काबू करके उनके कब्जे से छीनी हुई गाड़ी बरामद की गई। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में अमित निवासी बुपनिया, सतपाल निवासी रोहद तथा सन्नी उर्फ लाला निवासी गांव साल्हावास शामिल है। वहीं थाना बेरी की टीम ने एक आरोपी संदीप निवासी वजीरपुर को आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के मामले में काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

312 वाहनों के चालान
झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 312 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 10, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 113, नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 3 तथा बिना नम्बर प्लेट के 12 चालान शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें