फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर एक नामजद सहित चार अन्य पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में एक नामजद, चार अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग से मारपीट करने पर बलाली निवासी एक नामजद समेत चार अन्य पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलाली निवासी ओमप्रकाश (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ 19 अप्रैल को झोझूकलां क्षेत्र में कुछ लोगों ने मारपीट की। हमले में उसे चोटें भी आई और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती उपचार करवाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ने गांव निवासी एक युवक व उसके चार अन्य साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस आधार पर बलाली निवासी हरविंद्र व चार अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें