फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-पिकअप की टक्कर में बाइक सवार बैंककर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी ददरी
बहु झोलरी के पास पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक चालक बैंककर्मी की मौत हो गई। वीरवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। उसकी पहचान रेवाड़ी के गांव गुरावड़ा निवासी पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुरावडा निवासी पंकज ओबीसी बैंक बहु झोलरी में कार्यरत था। बुधवार शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। अभी वह झोलरी के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को दादरी के सिविल अस्पताल लेकर आई। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें