बैंक कर्मी की चुराई अज्ञात ने बाइक
चरखी दादरी।
परशुराम चौक समीप स्थित एक बैंक में कार्यरत कर्मचारी की मंगलवार को अज्ञात ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बास निवासी लाल सिंह ने बताया कि वह इंडस बैंक में कार्यरत है। मंगलवार को वह अपनी बाइक बैंक के सामने खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर निकला तो उसे बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।