फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊण पंप हाउस लूट प्रकरण: जींद से दो और आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ऊण पंप हाउस कर्मी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपियों को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जींद जिला से गिरफ्तार किया गया और सोमवार सुबह उन्हें पुलिस ने कार्ट में पेश किया। आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इससे पहले भी पुलिस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसने ही रिमांड अवधि की पूछताछ में इन दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी और इससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।
ज्ञात रहे कि गत पांच दिसंबर को ऊण पंप हाउस कर्मी नरेश ने बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पंप हाउस कर्मी ने बताया था कि रात के समय वह एक अन्य ग्रामीण के साथ पंप हाउस पर मौजूद था और इसी दौरान दरवाजा खोलकर पांच-छह युवक अंदर घुस आए। वो पिस्तौल और डंडे लिए हुए थे। उन्होंने गन प्वाइंट पर दोनों को बंधक बना लिया। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक को तो काबू कर लिया गया जबकि उसके बाकी पांच साथी भागने में कामयाब रहे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि इससे पहले उन्होंने यहां रखे ट्रांसफार्मर की क्वाइल भी निकाल ली थी लेकिन ग्रामीणों के आने पर वह इन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रत्ना सहित क्वालिस गाड़ी व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने रत्ना को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने अन्य साथियों के बारे में कुछ जानकारी पुलिस को दे दी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो अन्य आरोपी जींद निवासी प्रकाश उर्फ काला व भूरावास निवासी रामपाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश उर्फ काला और रामपाल उर्फ काला को पुलिस ने जींद जिला से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार चल रहे इनके तीन और साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। शमशेर सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें