झज्जर। जिले के एक गांव में महिला की चोट मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम के मौका मुआयना करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि महिला घर पर अकेली रहती थी। महिला के पति की जिले के एक कस्बे में कपड़े की दुकान है। महिला का एक बेटा गुरूग्राम कंपनी में कार्यरत है तथा दूसरा हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। शाम करीब पौने सात बजे हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला बेटा जब घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां घर के सबसे अंदर वाले कमरे में पड़ी हुई। जिसके शरीर पर कपड़े नहीं हैं तथा दोनों हाथ चुन्नी से बंधे हैं। जिस पर उसकी चीख निकल गई, चीख पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना इंचार्ज सोमबीर मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका मुआयना किया, इसके बाद शव झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। मौके से पुलिस टीम को एक खून से सना हुआ डंडा भी मिला है।
परिजनों ने जताई रेप की आशंका
परिजनों के द्वारा हत्या से पूर्व रेप की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि जिस प्रकार से मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसके हाथ बंधे हुए थे। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि पहले महिला का रेप हुआ है, जिसके बाद डर की वजह से आरोपी ने उसका मर्डर कर दिया होगा।